मुख्यमंत्री श्री चौहान का हेलीपेड बटकाखापा में हुआ आत्मीय स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीपेड बटकाखापा आगमन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ.जितेंद्र जामदार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर हेलीपेड में उपस्थित आमजनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का उत्साहपूर्वक स्वागत व अभिनंदन किया जिसे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाथ हिलाकर और आम जनों को नमन कर आत्मीय भाव से उनका अभिवादन स्वीकार किया । इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल व एसडीएम श्री मनोज प्रजापति सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default