अखंड हरिनाम सप्ताह में ग्राम पंचायत बोरगांव को सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्रैक्टर ट्राली भेंट की

सौसर से चेतन साहू की रिपोर्ट
स्वर्गीय श्री गुलाबराव ताजने की स्मृति प्रीत्यर्थ ताजने परिवार मोहन भाऊ ताजने एवं केशवराव ताजने द्वारा अखण्ड संगीतयमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह मे ग्राम पंचायत बोरगाव को टैक्टर एवं ट्राली भेंट की

 कोरोना काल मे गुलाबराव ताजने जन स्वस्थ सेवा समिति की स्थापना कर अनाज किट वितरण,ग्राम पंचायत बोरगांव को एम्बुलेंस दान देकर किया मरीजो का संरक्षण, समिति द्वारा विशाल रक्तदान शिविर कर नव सृजन धर्म ध्वजा के आप संरक्षक बने
 ग्राम के हर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एवं हर किसी के सुख दुख में शामिल होने वाले ताजने परिवार औद्योगिक क्षेत्र बोरगाव की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बोरगाव को विकास कार्य हेतु टेक्टर ट्राली भेंट की
इस मौके पर पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड, पंचायत सरपंच पंकज दातार कर, उपसरपंच घनश्याम कालबाडे, केशव राव ताजने, मोहन भाऊ ताजने, ग्राम के जनप्रतिनिधि ग्रामवासी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ