भगतसिंह,राजगुरु,सुखदेव की शहादत दिवस मनाया गया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नागलवाड़ी /गुढ़ीअम्बाड़ा--- आजादी के दीवाने और देश पर जान कुर्बान करने वाले वीरों में शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू कन्हान पेंच क्षेत्र ने गुढी़ में मुख्य कार्यालय शहीद भवन में आयोजित कर मनाया गया। साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में मजदूरों के हकों और अधिकारों की लड़ाई को धार देने वाले लाल झंडा यूनियन के मशहूर मजदूर नेता कामरेड पी०के०मूर्ती की पुण्यतिथि भी मनायी गई। ज्ञात हो कि क्षेत्र में मालिकों द्वारा संचालित कोयला खदानों में मजदूरों का शोषण किया जाता था,हकों और अधिकारों कि तो कोई बात ही नहीं थी।उस समय मजदूरों को संगठित कर हड़ताल और संघर्ष करने में महती भूमिका निभाई और संगठन को मजबूती प्रदान
किया। सभी वक्ताओं ने विस्तृत जानकारी देते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक संपन्न हुआ जिसमें सीटू युनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों में प्रमुख वक्ताओं में अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन, वरिष्ठ सचिव मार्कंडेय मिश्रा, सचिव अशोक भारती, विकास सातनकर, मो०अनवर,दीलीप भारती, संतोष साहू, शशिकपूर भारती, शंकर लाल, धरमचंद सेंडे, नितिन साहनी, बुद्धि सागर, फिरोज खान, सदनलाल, कैलाश यदुवंशी,धर्मेन्द्र, कपिल, संजय साल्वे, अमरसिंह धुर्वे,भंडोल चौधरी, लियाकत अली रामहित, सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी और महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default