तीर्थंकर महावीर भगवान का मनाया जन्मकल्याण महोत्सव

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
श्रीजी का भव्य चल समारोह निकला, मुनिसंघ सहित सकल समाज हुई शामिल
रिपोर्ट:- दीपक पवार 

छिन्दवाड़ा - धर्म नगरी छिन्दवाड़ा के लिये चैत्र सुदी तेरस का पावन दिवस ऐतिहासिक हो गया जब सकल जैन समाज ने एक जुट होकर मुनिसंघ के मंगल सानिध्य में वर्तमान शासन नायक 1008 तीर्थंकर महावीर भगवान का 2622 वां मंगलकारी जन्मकल्याणक महोत्सव मनाकर विविध अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर जन मानस को सर्वोदय अहिंसा का संदेश देकर परम पवित्र जिनशासन की मंगल प्रभावना की।
*सामूहिक पूजन कर जन्मकल्याणक की खुशियाँ मनाई -*
प्रातःकाल की मंगल बेला पर सकल जैन समाज ने प्रभात फेरी निकाल कर धर्म नगरी छिन्दवाड़ा को जियो ओर जीने दो का संदेश दिया पश्चात कुण्डलपुर नगरी में दिगम्बर महामुनिराज 108 श्री सुप्रभसागरजी एवं 108 श्री प्रणतसागरजी के मंगल सानिध्य में  श्री जिनेन्द्र पूजन कर उनके प्रवचनों का लाभ लिया। श्रीवीर प्रभु के जन्मकल्याणक की खुशी में नगर के समस्त जिनालयों सहित चैत्यालयों में श्री जिनेन्द्र पूजन कर तीर्थंकर महावीर भगवान की पूजन कर जन्मकल्याणक की खुशियाँ मनाई।
इंद्रसभा का हुआ आयोजन -
श्रीवीर प्रभु के जन्मकल्याणक की खुशी में इंद्र सभा का आयोजन किया गया जिसमें सौधर्म इंद्र एवं शचि इंद्राणी बनने का सौभाग्य श्रीमती सीमा मंजू बाकलीवाल तथा धनपति कुबेर - कुबेरानी बनने  का सौभाग्य श्रीमती शौभा राजेन्द्र पटौदी को प्राप्त हुआ जिनके साथ अन्य इंद्र - इंद्राणियों ने जन्मकल्याणक की खुशियां मनाई साथ मे कुण्डलपुर नगर में राजा सिद्धार्थ के दरबार सकल समाज ने जन्मकल्याणक के बधाई गीत गाए जिसमे राजा सिद्धार्थ एवं माता त्रिशला देवी बनने का सौभाग्य श्रीमती माया मुकेश जैन को मिला। सभा का सफल संचालन सोजना से पधारे मंचकलाकार चक्रेश जैन एवं सुमधुर संगीत गीतकार नन्दन जैन द्वारा दिया गया।
*जन्मकल्याणक का भव्य चल समारोह निकला -*
श्रीवीर प्रभु के 2622 वें जन्मकल्याणक महोत्सव की खुशी में श्रीजी का विशाल चल समरोह निकाला गया जिसमें मुनिसंघ सहित समाज के त्यागिव्रती ब्रह्मचारी भाई बहन, श्रावकगण एवं आबाल गोपाल सम्मिलित हुए। चल समारोह जीव दया सहित सर्वोदय अहिंसा एवं शिखरजी बचाओ की सुंदर झांकी भी सम्मिलित हुई।
चल समारोह ने मंगलगान सहित जयघोष के साथ नगर का भ्रमण किया जहां समाज बंधुओं सहित विविध सामाजिक संगठनों ने चलसमरोह का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
*तारण भवन प्रांगण में हुआ साधर्मी वात्सल्य भोज -*
श्रीवीर प्रभु के जन्मकल्याणक महोत्सव की खुशी में सकल जैन समाज सहित सहयोगियों का तारण भवन प्रांगण में साधर्मी वात्सल्य स्नेह भोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में समाज बंधु सम्मिलित हुए सफल सुचारू व्यवस्था के लिए सकल समाज ने तारण तरण नवयुवक मंडल को ह्रदय से शुभकामनाएं देकर साधुवाद दिया।
*सर्वोदय अहिंसा ने बांटे 2622 जलपात्र -*
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के मुख्य उद्देश्य को लेकर विगत 30 वर्षों से सर्वोदय अहिंसा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश सयोंजक दीपकराज जैन ने ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए दाना पानी रखने हेतु 2622 जलपात्रों का वितरण कर जन्मकल्याणक की शुभकामनाएं दी।
*पालना झुलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लिया -*
रात्रि के समय सकल समाज ने कुण्डलपुर नगरी में बाल तीर्थंकर वीर प्रभु को पालना झुलाकर जन्मकल्याणक की खुशियां मनाकर बधाई गीत गाते हुए आनन्द उत्सव में हिस्सा लिया पश्चात श्री उदारसागर पाठशाला के विद्यार्थियों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यकर्मो की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन पण्डित सुनीलकुमार शास्त्री द्वारा किया गया।
*इनका मिला विशेष सहयोग -*
श्रीवीर प्रभु के 2622 वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर आयोजित समस्त धार्मिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित चल समारोह, साधर्मी वात्सल्य भोज को सफल बनाने में महोत्सव समिति, सकल जैन समाज सहित दिगम्बर जैन महासभा, श्वेताम्बर जैन समाज, तारण तरण समाज, परवार पंचायत, मुमुक्षु मंडल, कच्छी बीसा ओसवाल जैन संघ, खंडेलवाल पंचायत, गोला पूरब पंचायत, गोलालारे समाज, महाराष्ट्रीयन जैन समाज, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, तारण तरण नवयुवक मंडल, मुनिसेवा संघ, बाहुवली जीव रक्षा संस्थान के साथ समस्त महिला मंडल एवं पाठशाला समिति, अहिंसा टेंट, आर्शीवाद साउंड का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
*मीडिया सहित प्रशासन का माना आभार -*
श्री वीर प्रभु के जन्मकल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय अनुष्ठानों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सम्मानीय मीडिया सहित पुलिस प्रशासन, नगर पालिक निगम, यातायात विभाग, मध्य प्रदेश विधुत मण्डल सहित समस्त सहयोगियों का महोत्सव समिति के साथ सकल जैन समाज ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default