सौंसर विधानसभा क्षेत्र के लोधीखेड़ा नगर में क्षेत्रीय कांग्रेस की बूथ कमेटी की संयुक्त बैठक के तत्वधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार बैठक संपन्न हुई।
जिसमें नगर लोधीखेड़ा तथा ग्राम रंगारी के बूथ कमेटियों ने सम्मिलित होकर इस बैठक को सफल बनाया बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे में चर्चा कर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ तथा पदाधिकारिओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया ताकि हर वर्ग भाजपा की कुनितियों से अवगत हो सके साथ ही जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी ने भी अपने विचार प्रकट कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने का संकल्प लिया।
बैठक के अध्यक्ष पारसचंद्र राय के उद्बोधन के साथ ही बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस बैठक में प्रमुख रूप से विश्वनाथ ओक्टे , नेहा सिंह , भागवत महाजन,सूरेश झलके , केशव बोढ़े,श्रीकांत तिडके तथा नगर कांग्रेस कमेटी लोधीखेड़ा के समस्त सदस्य पदाधिकारीगण तथा एनएसयूआई ,युवक कांग्रेस , सेवादल कांग्रेस ,महिला कांग्रेस ,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ,श्रम प्रकोष्ठ ,धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ और समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठ व समस्त क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता ,समस्त वरिष्ठगण तथा समस्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण व मातृशक्ति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



