कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एक ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
छिन्दवाड़ा/ 01 मई 2023/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की प्रगति बढ़ाने में रूचि नहीं लेने, कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करने और कारण बताओ सूचना पत्र का कोई उत्तर नहीं देने पर जिले के विकासखंड परासिया की ग्राम पंचायत सेतपरास के सचिव श्री श्रीपाल धुर्वे को प्रथम दृष्टया दोषी मानकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । निलंबन अवधि में सचिव श्री धुर्वे का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय परासिया रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । उन्होंने कार्य की सुविधा की दृष्टि से ग्राम पंचायत बीजकवाड़ा के सचिव श्री रूपेश साहू को अपने कार्य के साथ ही ग्राम पंचायत सेतपरास के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default