विशेष प्रचार रथों द्वारा 2 विधानसभा क्षेत्रों के 19 ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के नेतृत्व में जिले में विशेष प्रचार रथों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का कार्य प्रारंभ हो गया है । आज विशेष प्रचार रथ क्रमांक-2 द्वारा विधानसभा क्षेत्र सौंसर के 12 ग्रामों और विशेष प्रचार रथ क्रमांक-4 द्वारा विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 ग्रामों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया
गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष प्रचार रथ क्रमांक-2 द्वारा विधानसभा क्षेत्र सौंसर के ग्राम शिकारपुर, मुरमारी, अर्जुनवाडी, पौनारी, कुकडाचिमन, लिंगा, बडगोनाजोशी, देवर्धा, खुनाझिरकला, गोरेघाट, सालीमेटा और जैतपुरखुर्द तथा विशेष प्रचार रथ क्रमांक-4 द्वारा विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के ग्राम माल्हनवाडा, अतरवाडा, भानादेही, घोघरा, पुलपुलडोह, सुसरई और पिंडरईकला में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default