खनिज गिट्टी व मुरूम का अवैध रूप से ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर 3 डंपर जप्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
खनिज गिट्टी व मुरूम का अवैध रूप से ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर 3 डंपर जप्त
खनिज गिट्टी व मुरूम का अवैध रूप से ओवरलोड परिवहन करते हुए पाये जाने पर 3 डंपर जप्त
छिन्दवाड़ा/ 10 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में खनि अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिये खनिज विभाग छिंदवाड़ा के दल द्वारा आज दोनों जिलों के अंतर्गत विभिन्न तहसील क्षेत्रों का आकस्मिक भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। क्षेत्र निरीक्षण के दौरान खनिज मुरूम एवं गिट्टी के अवैध परिवहन से संबंधित कार्रवाई की गई। तहसील पांढुर्णा के अंतर्गत पांढुर्णा- बरुड हाईवे मार्ग पर खनिज गिट्टी का अवैध रूप से ओवरलोड परिवहन करते हुए 2 डंपर क्रमांक MH49AT9051 एवं MH31CQ1069 पाये गये तथा मुलताई-नागपुर हाइवे मार्ग में खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर क्रमांक MH49AT5585 पाया गया। इन तीनों वाहनों को जप्त कर खनिज गिट्टी व मुरुम सहित पुलिस थाना पांढुर्णा की अभिरक्षा में आगामी आदेश तक खड़ा किया गया है
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इन प्रकरणों में खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत खनिजों का अवैध परिवहन किए जाने से प्रकरण दर्ज किया जाकर निर्णयन के लिये कलेक्टर न्यायालय के समक्ष प्रकरण प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही खनिज दल के द्वारा सौंसर तहसील के अंतर्गत खनिज जांच चौकी की भी जांच कार्यवाही की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन का कार्य पूर्णतः शिथिल है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान में काफी दिनों से रेत का परिवहन का कार्य बंद है। कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे, होमगार्ड सैनिक श्री बाबूलाल इवनाती एवं श्री शेषराव इंगले तथा खनिज विभाग का संयुक्त अमला सम्मिलित था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default