7 विधानसभाओं की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतोंमें विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम हुये संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
7 विधानसभाओं की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम हुये संपन्न

छिन्दवाड़ा/ 18 दिसंबर 2023/ कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आज जिले की सातों विधानसभा की 11 जनपद पंचायतों की 24 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम संपन्न हुये । इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जनों, किसानों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं, शालाओं के छात्र-छात्राओं आदि ने सहभागिता की । कार्यक्रम में स्वागत, प्रधानमंत्री का रिकार्डेड संदेश, विकसित भारत संकल्प, वीडियो का प्रसारण, मेरी कहानी मेरी जुबानी, सतत कृषि गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऑनस्पाट क्विज, पुरुस्कार वितरण आदि के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर शत-प्रतिशत पूर्ण योजनाओं का उत्सव मनाया गया । कार्यक्रमों में आधार सीडिंग, आयुष्मान कार्ड, वन भूमियों के पट्टे, कृषकों को वैकल्पिक ऊर्जा, ड्रोन व नैनो उर्वरक, राजस्व के नामांतरण व बंटवारा प्रकरण, बैंकिंग व बीमा संबंधी सुविधाओं, पेंशन आदि से लाभान्वित किया गया ।

नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैसवाल ने बताया कि आज विधानसभा छिंदवाड़ा की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा की ग्राम पंचायत माल्हनवाड़ा और भानादेही, विधानसभा चौरई की जनपद पंचायत चौरई की ग्राम पंचायत बारहबरियारी और केवलारी संभा एवं जनपद पंचायत बिछुआ की ग्राम पंचायत किशनपुर और थोटामाल, विधानसभा अमरवाड़ा की जनपद पंचायत अमरवाड़ा की ग्राम पंचायत रजोला और बड़ेगांव एवं जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत सेजवाड़ा और जमुनिया, विधानसभा जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत जमकुंडा, चटुआ, मनकूघाटी और भतोड़ियाखुर्द एवं जनपद पंचायत तामिया की ग्राम पंचायत धगड़िया और धूसावानी, विधानसभा परासिया की जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जाटाछापर और चरईकला, विधानसभा सौंसर की जनपद पंचायत सौंसर की ग्राम पंचायत उटेकांटा और बिछुआबग्गू एवं जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत खुनाझिरकला और गोरेघाट तथा विधानसभा पांढुर्णा की जनपद पंचायत पांढुर्णा की ग्राम पंचायत टेमनीसाहनी और बोथिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा संपन्न हुईं ।                                    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default