अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा ज्वाइन की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं विधायक पद से दिया इस्तीफा कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास कराना सम्भव नहीं- कमलेश शाह

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा ज्वाइन की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं विधायक पद से दिया इस्तीफा कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास कराना सम्भव नहीं- कमलेश शाह
अमरवाड़ा- विधायक राजा कमलेश शाह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से  इस्तीफा देकर क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा करने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की I मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह* ने सी एम हाउस में उन्हें पार्टी का दुपट्टा उढाकर भाजपा में स्वागत किया I विधायक जी के साथ हर्रई की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह, जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम ने भी भाजपा ज्वाइन की I विधायक जी के साथ भोपाल पहुचे भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी नितिन  तिवारी, जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी,भाजपा नेता उमेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष सोनू सरस्वार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से चर्चा की I इस अवसर पर *विधायक राजा कमलेश शाह ने कहा कांग्रेस में लगातार नकुलनाथ द्वारा आदिवासियों का अपमान किया जा रहा है I कांग्रेस में रहकर अमरवाड़ा क्षेत्र का विकास करना संभव नहीं रह गया है I छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ चुने हुए जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं I डबल इंजन की सरकार के साथ क्षेत्र का विकास करने और आदिवासी समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं छिंदवाड़ा लोकसभा का विकास स्थानीय व्यक्ति को सांसद बनाए बगैर नहीं हो सकता इसलिए विवेक बंटी साहू को जिताकर संसद भेजना जरूरी है I नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की डबल इंजन सरकार से क्षेत्र में उद्योग, रोजगार, सिंचाई के डेम, सड़कें बनाकर विकास कराएंगे I उन्होंने कहा मोदी की गारन्टी के साथ छिंदवाड़ा से भाजपा का सांसद बनना तय हैI
अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा ज्वाइन की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता एवं विधायक पद से दिया इस्तीफा कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास कराना सम्भव नहीं- कमलेश शाह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default