हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 133 वी जयंती मनाई

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब की 133 वी जयंती मनाई

जुन्नारदेव - नगर में रविवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई नगर के अंबेडकर तिराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर केक काटा गया और मिष्ठान वितरण किया। साथ ही नगर में भव्य रैली बौद्ध अनुयायियों द्वारा निकल गई। 
 इसके बाद आल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज असोसिएशन शाखा जुन्नारदेव में बाबा साहेब का जन्म दिन के अवसर पर वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अंबेडकर तिराहा में विधायक सुनील उईके, डीआर बोनिया, चंदा वर्मा, बीएल तागड़ी, राजेश पाटिल, अशोक विश्वकर्मा, राहुल निरापुरे, उमेश वाईकर, सुनील पाटिल मनीष सरनकर व रेलवे के कार्यक्रम में वरिष्ठ रेलवे कर्मचारी रामनाथ उबनारे, संजय वर्मा स्टेशन अधीक्षक, थाना प्रभारी आरपीएफ बलवीर सिंह, राजु भम्मरकर, एसटी एससी यूनियन अध्यक्ष सुरेन्द्र नाग वाणिज्य विभाग, अनिल झरबड़े एवं अन्य कर्मचारी गण बौद्ध उपासक उपासिका उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ