सुनेन्द्र को मिली गणित विषय में पीएचडी उपाधि

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सुनेन्द्र को मिली गणित विषय में पीएचडी उपाधि
सुनेन्द्र को मिली गणित विषय में पीएचडी उपाधि

जुन्नारदेव ----- नगर के होनहार युवा, शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव के भूतपूर्व छात्र सुनेन्द्र शुक्ला ने गणित विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त की है। पीएचडी का शीर्षक "एनालिसिस ऑन द थर्मोफिजिकल प्रॉपर्टीज ऑफ़ वेरियस नेनोफ्लुइड्स" है। उन्होंने यह उपाधि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), अरुणाचल प्रदेश से गाइड प्रोफेसर डॉ राम प्रकाश शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ़ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के निर्देशन में प्राप्त की है। 
गौरतलब हो कि अपने शोध कार्य के दौरान इन्होंने आठ अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किये है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में चार शोध पत्र प्रस्तुत किये है, इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मंजू शुक्ला, पिता स्वर्गीय ललित मोहन शुक्ला, अपने गुरु डॉ एसके शेण्डे, स्वर्गीय प्रोफेसर पीसी दुसाद एवं मित्र ललित साहू को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव परिवार सहित नगर के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं ईस्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default