भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाना है : श्रीमती शालिनी साहू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाना है : श्रीमती शालिनी साहू
छिंदवाड़ा। भाजपा नेत्री एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी की धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू द्वारा ग्राम छिंदी कामत, बाजार, खाम खेड़ा, ग्राम दमुआ छिंदीकामथ ग्राम में जनसंपर्क किया गया। जनसंपर्क के दौरान श्रीमती शालिनी साहू ने महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का मकसद महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत करना है। देश में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाना है। ऐसी कई योजनाएं हैं जो सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए ही चलाई जा रही हैं, तो ऐसे में देश की सभी महिलाओं को उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी भी होनी चाहिए। महिला समृद्धि योजना से लेकर मुद्रा योजना तक, कई योजनाएं महिलाओं को आगे बढ़ने, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को मजबूत बनाने और उनकी आर्थिक रूप से मदद करने के लिए महिला समृद्धि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 1.40 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाता है। इतना ही नहीं लोन पर महिलाओं को ब्याज पर छूट भी दी जाती है। केंद्र की सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं चला रही हैं। जिसमें से एक मातृ वंदना योजना है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजती है। सिर्फ पात्र महिलाओं को यह पैसा मिलता है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने कुपोषित बच्चों के पैदा होने की समस्या को ध्यान में रखकर की है। सरकार 6000 रुपये बच्चों की देखभाल और बीमारी की रोकथाम के लिए इस्तेमाल करने के लिए देती है। इस योजना के लिए गर्भवती महिलाओं की आयु 19 साल से कम नहीं होनी चाहिए। जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती शालिनी साहू के साथ महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती राखी पाटिल, श्रीमती उर्मिला यदुवंशी, सुहागवती सरेयाम, रश्मि बलराम साहू, श्रीमती सरोज ठाकुर, श्रीमती सुनीता लोगो, गुड्डों, सीमा शीलू, विनीता डेहरिया, सरिता माकोड़े, उर्मिला यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज भौरे, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सिपतराम यदुवंशी, जिला मंत्री मोहन पाल, दीपकराम यदुवंशी, शिवराम यदुवंशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
धन्यवाद ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default