धूमधाम से निकल गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
धूमधाम से निकल गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
जुन्नारदेव ----- भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अवसर पर नगर में ब्रह्म सभा जुन्नारदेव द्वारा 9 मई गुरुवार को श्री राम मंदिर से भव्य शोभायात्रा शाम 7:00 बजे निकल गई शोभायात्रा में स्थानीय ब्रह्म सभा के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी दी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम, भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर एवं हनुमान जी की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बैंड बाजे डीजे कि करतल ध्वनी में शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थानीय विद्या देवी शुक्ला महाविद्यालय पहुंची इसके उपरांत ब्रह्म समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्म समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ युवक और युवतियों ने भी अपनी भागीदारी दी। 10 मई शुक्रवार को प्रात: 9:00 बजे से श्री राम मंदिर में भगवान परशुराम जी का पूजन, अभिषेक, हवन, महाआरती होगी जिसका समापन प्रसाद वितरण व स्वल्पाहार से होगा। ब्रह्म सभा अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र शर्मा ने समस्त सावजातीय बंधुओं एवं नगर वासियों से धार्मिक आयोजनों में अपनी उपस्थिति देने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default