व्यापारिक बंधुओं से सिवनी बंद में समर्थन करने की विनम्र अपील
सिवनी, दिनांक-18 अगस्त 2024
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सयुक्त मोर्चा सिवनी मीडिया प्रभारी
विवेक डेहरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 1
अगस्त 2024 को अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग को प्राप्त आरक्षण जिसे भारतीय
सविधान में प्रतिनिधित्व कहा गया है। पंजाब राज्य विरुद्ध दविन्दरसिह के
मामले में सविधान पीठ के 7 जजों ने कोटे के अंदर कोटा अर्थात वर्गीकरण व
क्रीमीलेयर का फैसला देते हुए राज्य सरकारों को यह अधिकार दिया है कि वे
जातियों में उपजातियों को चिन्हित करके लाभ दे चुकी है। यह अधिकार भारत
की संसद को प्राप्त है। भारतीय संविधान के अनुछेद 341, 342 व 15, 4 व 16,
4 में
मिले अधिकार की अवधारणा के विरुद्ध है। जो अनुसूचित जातियों व अनुसूचित
जातियों की उपजातियों को आपस मे लड़ाने का षड्यंत्र है।
सिवनी जिले को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराने का संकल्प लिया -----
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सयुक्त मोर्चा सिवनी मीडिया प्रभारी
विवेक डेहरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम
से पूरे देश के अनुसूचित जाति जनजाति के लोगो मे इस
फैसले से भारी आक्रोश है और इसी की परिणीति 21 अगस्त को भारत बंद का
आह्वान किया गया है। मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की तरह सिवनी जिले में भी
भारत बंद के आह्वान पर सिवनी जिले को बंद कर
अपना विरोध दर्ज कराने हेतु दिनांक 18 अगस्त 2024 को एक आवश्यक मीटिंग
आहूत की गई। जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्य शामिल हुए और सभी ने
भारत बंद के आह्वान पर सिवनी जिले
को शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराने का संकल्प लिया।
व्यापारी बंधु सिवनी बंद का समर्थन करने में सहयोग करें -------
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सयुक्त मोर्चा सिवनी मीडिया प्रभारी
विवेक डेहरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि वहीं 21 अगस्त 2024 को
भारत बंद के तहत सिवनी बंद के आहवान व अपील पर सिवनी जिले के समस्त
व्यापारिक संगठनों, व्यपारिक बंधुओं से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
सयुक्त मोर्चा सिवनी ने विनम्रतापूर्वक निवेदन किया है कि अपने अपने
व्यापारिक प्रतिष्ठानों को स्वप्रेरणा से बंद रखते हुये सिवनी बंद का
समर्थन करने में सहयोग करें।
रैली का रूट चार्ट व आयोजन की 51 सदस्यों को दी गई जिम्मेदारी -----
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सयुक्त मोर्चा सिवनी मीडिया प्रभारी
विवेक डेहरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि जिसमें एक आयोजन समिति
के 51 सदस्यों को सयोजक बनाया गया है। जिन्हें
अलग-अलग कार्यों से संंबंधित प्रभार सौंपा गया है। दिनांक 21 अगस्त 2024
को सिवनी बंद के लिए सुबह 9 बजे डॉ भीमराव आंबेडकर चौक में सभी जिले भर
के अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के सदस्य, महिला, नवजवान साथी, पेंशनर,
किसान, मजदूर सभी एकजुट होकर जमा होंगे और एक रैली के माध्यम से डॉ
आंबेडकर चौक सिवनी से बस स्टैंड नगरपालिका से छिंदवाड़ा चौक तक वापस
बुधवारी बाजार से नेहरू रोड होते हुए शुक्रवारी चौक से, बरघाट नाका,
डूण्डासिवनी से गणेश चोक से, बाहुबली चौक से सोमवारी भेरोगज चौक होते हुए
डॉ आंबेडकर चौक सिवनी में संपन्न होगी।
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम सौपेंगे ज्ञापन --------
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सयुक्त मोर्चा सिवनी मीडिया प्रभारी
विवेक डेहरिया द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि इसके पश्वात धरना
प्रदर्शन डॉ अंबेडकर चौक सिवनी स्थल पर होगा । इसी दौरान 4 से 5 बजे के
बीच जिला कलेक्टर सिवनी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय व प्रधानमंत्री
महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सिवनी बंद का आह्वान सुबह 9 बजे से 6 बजे
तक रहेगा। इस दौरान अति आवश्यक सेवाएं बंद के दौरान सुचारू रूप से चलती
रहेंगी। यह आयोजन अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग सिवनी के संयुक्त मोर्चा के
तत्वाधान में आयोजित किया गया है। अत: सभी अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के
सभी साथियों से अपील है कि अपने मान सम्मान स्वाभिमान की इस आंदोलन में
अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अपने जीवंत होने
का अहसास कराए।

