चालक पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही पिकअप वाहन को रोककर खेतों में भाग

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
थाना सौंसर पुलिस द्वारा वध हेतु गोवंश परिवहन करते हुऐ 10 नग गोवंश पकड़े गये
पांढुरना/सौसर:–पुलिस अधीक्षक पाण्डुर्णा राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश जारी किये गये हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पांढुरना राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं अनु. अधिकारी (पुलिस) सौंसर डी. व्ही. एस. नागर के मार्गदर्शन में दिनांक 01.08.2024 को पिकअप वाहन क्र. MP 20 GB 5739 से 10 नग गोवंश परिवहन करते हुए पकड़ा जाकर 10 नग गोवंश व एक पिकअप वाहन क्र. MP 20 GB 5739 जप्त किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 01.08.2024 को छिन्दवाड़ा तरफ से नीले रंग की पिकप वाहन क्र. MP 20 GB 5739 में वध हेतु गोवंश परिवहन कर महाराष्ट्र लेकर जाने कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ व राहगिर गवाहों के साथ रामाकोना के आगे छोटी बंजारी माता मंदिर के पास पहुंचकर आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था तभी छिन्दवाड़ा तरफ से नीले रंग का पिकप वाहन आते दिखाई देने पर रूकने का इशारा किया जो पिकप का चालक पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले ही पिकअप वाहन को रोककर खेतों में भाग गया, जिसे तलाश करने पर नही मिला। पिकप को चेक करने पर नीले रंग का पिकप वाहन क्र. MP 20 GB 5739 पाया गया, जिसके डाले में चेक करने पर 10 नग गोवंश (03 नग बछड़े तथा 07 नग गाय) बिना चारा पानी के क्रूरता पूर्वक हाथ पैर मुंह बंधे हुए पाये गये। जिसे मौके पर पिकअप वाहन क्र. MP 20 GB 5739 व 10 नग गोवंश जप्त किया गया है।
जप्ती माल :-
1. 10 नग गोवंश
2. 01 पिकअप वाहन क्र. MP 20 GB 5739
सराहनीय पुलिस टीम थाना प्रभारी सौंसर निरी. ए. बी. मर्सकोले, उप निरी. हर्ष नागले. प्र. आर. 266 रमन ऊईके की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default