अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापामारी: 10 लाख से अधिक की सामग्री जप्त, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

 अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापामारी: 10 लाख से अधिक की सामग्री जप्त, संचालक के खिलाफ केस दर्ज
अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापामारी: 10 लाख से अधिक की सामग्री जप्त, संचालक के खिलाफ केस दर्ज

11 सितंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त जांच दल ने मेसर्स सुविधा गैस गोदाम, छिंदवाड़ा में छापामारी की। दस्तावेजों की कमी के कारण 409 घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए। कुल कीमत ₹10,41,405 की सामग्री जप्त कर संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत मामला दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा ।खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्‍त जांच दल द्वारा मेसर्स सुविधा गैस गोदाम (रिलायंस एलपीजी) नगर क्षेत्र चौखडा वार्ड नंबर 9 छिन्‍दवाडा की आकस्मिक जांच की गयी । जांच के दौरान एजेंंसी के प्रोपराईटर द्वारा सिलेण्‍डर भण्‍डारण के संबंध में विस्‍फोटक अनु‍ज्ञप्ति, गोदाम एनओसी, रेटिंग प्रमाण पत्र, डिस्‍टीब्‍यूटरशिप एग्रीमेंट आदि कोई भी दस्‍तावेज प्रस्‍तुत नहीं किये जाने के कारण गोदाम में कुल 409 नग घरेलू एवं क‍मर्सियल गैस सिलेण्‍डर वितरण हेतु अवैधानिक रूप से भण्‍डारित पाये जाने के कारण कुल कीमत 10,41,405=00 रूपये की सामग्री जप्‍त की जाकर प्रतिष्‍ठान के संचालक श्री दुर्गेश सिंह वर्मा के विरूद्ध आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ