तेंदुआ पकड़ा गया,

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पोआमा वन परिक्षेत्र छिंदवाड़ा में तेंदुआ पकड़ा गया, पेंच टाइगर रिजर्व में होगा विमुक्त
छिंदवाड़ा। पूर्व छिंदवाड़ा वनमंडल के पोआमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीट काराबोह के समीप स्थित भारतीय वन अभियांत्रिकी एवं कौशल विकास केंद्र के परिसर में 19 नवंबर 2024 की शाम को एक तेंदुए को विचरण करते हुए देखा गया। कर्मचारियों द्वारा वन विभाग को सूचना देने के बाद, श्री मधु व्ही. राज (वनसंरक्षक, वन वृत्त छिंदवाड़ा) और श्री बृजेन्द्र श्रीवास्तव (वनमंडलाधिकारी, पूर्व छिंदवाड़ा) के निर्देशन में तेंदुए की निगरानी शुरू की गई।
वन विभाग की टीम ने तीन गश्ती दलों के साथ सतत निगरानी की, साथ ही क्षेत्र में ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए। आज, 28 नवंबर 2024 की सुबह, लगभग 5-6 वर्ष के नर तेंदुए को सफलतापूर्वक पिंजरे में पकड़ लिया गया।

पकड़े गए तेंदुए को निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेस्क्यू कर पेंच टाइगर रिजर्व के जमतरा वन परिक्षेत्र में सुरक्षित रूप से विमुक्त किया जाएगा। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default