जुन्नरदेव (सच की आंखें न्यूज़): जुन्नारदेव के सक्रिय समाजसेवी और कर्मठ नेता विवेक चंद्रवंशी को नगर मंडल अध्यक्ष और भूषण सूर्यवंशी को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। यह घोषणा संगठन की विशेष बैठक में की गई, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस नियुक्ति पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि विवेक चंद्रवंशी और भूषण सूर्यवंशी का समर्पण, नेतृत्व और कुशलता संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी इनकी नियुक्ति का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विवेक चंद्रवंशी का विजन:
नगर मंडल अध्यक्ष बनने के बाद विवेक चंद्रवंशी ने कहा,"मेरा उद्देश्य है केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने और सब को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर रहेगा।
भुषण सूर्यवंशी का संदेश:
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में भूषण सूर्यवंशी ने कहा, "ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और संगठन के विस्तार के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना मेरी प्राथमिकता रहेगी।"
यह घोषणा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और सभी कार्यकर्ता उत्साह से भरे हुए हैं
शिवम साहू बने दमुआ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष
छिंदवाड़ा (सच की आंखें न्यूज़): दमुआ के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए श्री शिवम साहू को दमुआ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
शिवम साहू की इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनका चयन क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होगा। स्थानीय लोगों ने अपने संदेश में कहा,
"शिवम साहू को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने की हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में मंडल नई ऊंचाइयों को छुए और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो।"
संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह
शिवम साहू की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और संगठन के सदस्यों में जोश और उत्साह देखने को मिला। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण मंडल के विकास के लिए नई योजनाएं और कार्य शुरू होंगे।
यह नियुक्ति दमुआ मंडल के समग्र विकास के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भरोसा जताया कि शिवम साहू की कुशल नेतृत्व क्षमता और विचारशीलता से क्षेत्र के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
शुभकामना संदेश:
"शिवम साहू जी को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में संगठन सशक्त और समृद्ध हो।"
स्थानीय विकास पर जोर
शिवम साहू ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वह इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

