शीतलहर के चलते स्कूलों का समय

शीतलहर के चलते स्कूलों का समयशीतलहर के चलते स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से पहले कक्षाएं नहीं लगेंगी
शीतलहर के चलते स्कूलों का समय

छिंदवाड़ा, 16 दिसंबर 2024: ठंड के मौसम और गिरते हुए तापमान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के लिए समय परिवर्तन का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालय अब सुबह 9:00 बजे के पूर्व संचालित नहीं होंगे।

इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है ताकि शीतलहर का उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। हालांकि, विद्यालयों में होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ