जनसुनवाई : कलेक्टर शीलेन्‍द्र सिंह ने सुनी 108 आवेदकों की समस्यायें सुनी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जनसुनवाई : कलेक्टर  शीलेन्‍द्र सिंह ने सुनी 108 आवेदकों की समस्यायें सुनी

छिन्‍दवाड़ा/18 फरवरी 2025/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 108 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीन का सीमांकन करने, अतिक्रमण हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, पीएम किसान सम्माननिधि की राशि दिलाने, छात्रवृत्ति दिलाने, बिजली के खम्बे लगाने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने व आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

       कलेक्टर ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम पिपरिया की अंजू यादव ने संबल योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम बामला के अर्जुन भास्कर ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बेलगांव के कमलेश बरखे ने संबल कार्ड बनाने, ग्राम लेंदागोंदी की ज्ञानवती व ग्राम खूटपिपरिया की  शोभा डेहरिया ने लाड़ली बहना योजना की राशि दिलाने, ग्राम कुदवारी की रामवती उईके ने लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने, ग्राम जाटाछापर के हेमीराम राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कुण्डालीकलां के ग्रामवासियों ने विद्युत प्रदाय करने, बिछुआ के वार्ड नंबर-15 के देवाजी व ग्राम साजकुही के सुमरलाल परतेती ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम ग्रांगीवाड़ा के संजय युवनाती ने समग्र आईडी में नाम जोड़ने, अमरवाड़ा के संतोष कुमार डेहरिया ने अपने पैतृक मकान का नामांतरण करने, ग्राम चारगांवप्रहलाद के राजकुमार कोलारे ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम दर्ज कराने, छिंदवाड़ा नगर के लालबाग की  योगिता रोड़े ने आधार कार्ड को अपडेट कराने, वार्ड नंबर-47 के आनंद सागर व सुष्मा बिन्झाड़े ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम के.सी.बोपचे, संयुक्त कलेक्टर  ज्योम ठाकुर व अंकिता त्रिपाठी और डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default