कलेक्टर सिंह ने विकासखंड हर्रई में किया सीएम राईज विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कलेक्टर सिंह ने विकासखंड हर्रई में किया सीएम राईज विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
छिन्दवाड़ा/15 फरवरी 2025/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज जिले के विकासखंड हर्रई में निर्माणाधीन सीएम राईज विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

       निरीक्षण के बाद कलेक्टर सिंह ने स्वास्थ्य, राजस्व एवं जनपद पंचायत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े कार्यों में गति लाने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default