मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाय योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तिथियां प्रस्तावित

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलनों की तिथियां प्रस्तावित
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता


सच की आँखे न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आयोजित होने वाले सामूहिक सम्मेलनों के लिये प्रस्तावित तिथियों का निर्धारण निकायवार किया गया है, जिसके अनुसार विकासखंड अमरवाड़ा की जनपद पंचायत व नगरपरिषद अमरवाड़ा में सामूहिक विवाह सम्मेलन 04 मार्च 2025, विकासखंड बिछुआ की जनपद पंचायत व नगरपरिषद बिछुआ व विकासखंड हर्रई की जनपद पंचायत व नगरपरिषद हर्रई में 05 मार्च 2025, विकासखंड मोहखेड़ की जनपद पंचायत मोहखेड़ में 06 मार्च 2025, विकासखंड जुन्नारदेव की जनपद पंचायत जुन्नारदेव, नगरपालिका जुन्नारदेव व नगरपरिषद दमुआ एवं विकासखंड परासिया की जनपद पंचायत परासिया, नगरपालिका डोंगर परासिया, नगरपरिषद बड़कुही, नगरपरिषद चांदामेटा बुटरिया व नगरपरिषद न्यूटनचिखली में 07 मार्च 2025, विकासखंड तामिया की जनपद पंचायत तामिया में 13 मार्च 2025, विकासखंड चौरई की जनपद पंचायत चौरई, नगरपरिषद चांद व नगरपरिषद चौरई में 14 अप्रैल 2025 और विकासखंड छिंदवाड़ा की जनपद पंचायत व नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा में 30 अप्रैल 2025 को सामूहिक विवाह सम्मेलन होना प्रस्तावित है।
        इस संबंध में कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन के संबंध में आयुक्त नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सभी नगरपालिका/नगरपरिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अंतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाकर नियत तिथि पर लक्ष्य के अनुसार जोड़ों को सम्मिलित कराते हुये सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने