राष्ट्रीय हिंदू सेवा द्वारा सुकरी साई मंदिर से जुन्नारदेव तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा
जुन्नारदेव।। सावन सोमवार के पावन अवसर पर जुन्नारदेव में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह यात्रा साई मंदिर से प्रारंभ होकर जुन्नारदेव मंदिर तक पदयात्रा के रूप में निकली।
महिलाओं एवं राष्ट्रीय हिंदू सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने डीजे, नगाड़ों और भावपूर्ण रैली के साथ कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धा और उत्साह का परिचय दिया।
राष्ट्रीय हिंदू सेवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित राजपूत ने बताया कि कांवड़ यात्रा सुकरी साई मंदिर से शुरू होकर जुन्नारदेव की पहली पारी तक निकलेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा शिवभक्ति और आस्था का प्रतीक है, जो समाज में धार्मिक एकता और संस्कारों को मजबूत करती है।भक्तों की भारी भीड़ और धार्मिक उत्साह से पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में गूंज उठा।

