छिंदवाड़ा। जिला थांगता एसोसिएशन छिंदवाड़ा द्वारा आयोजित प्रथम जिला स्तरीय थांगता मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रशासनिक मंगल भवन, जुन्नारदेव में भव्य रूप से किया गया। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, अंबाडा, परासिया, घोड़ावाड़ी, दमुआ, तांसी सहित लगभग 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं खेल मैदान की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश सालोडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, अपील समिति सदस्य संजय जैन, जिला क्रीड़ा अधिकारी (आदिवासी विकास विभाग) कप्तान अनुरोध शर्मा, अशासकीय विद्यालय संघ अध्यक्ष मितेश जैसवाल, आई मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता अध्यक्ष नितिन राजोरिया, पार्षद अमित यादव, प्रमोद बंदेवर, अकादमी फाउंडर शंकरराव रुखमांगद, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर योगेश राठौर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
जिला थांगता एसोसिएशन सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्शल कोच योगेश रुखमांगद ने बताया कि थांगता भारत का पारंपरिक खेल है और पिछले 2 वर्षों से जिले में इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि जिला स्तर पर कई राज्य व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी तैयार हुए हैं।
राज्य स्तरीय चयन:
इस प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों (25 किग्रा, 29 किग्रा, 33 किग्रा, 37 किग्रा, 41 किग्रा, 44 किग्रा, 48 किग्रा, 52 किग्रा, 56 किग्रा, 60 किग्रा, 80 किग्रा आदि) में बालक/बालिका वर्ग के विजेता खिलाड़ी चयनित हुए। इनमें नक्ष जैसवाल, नमिष आम्रवंशी, आयुष धुर्वे, सत्यम यदुवंशी, श्रेयश गुप्ता, श्रेया केवट, यथार्थ मानकदिवे, ओम ठाकुर, हसनैन अली, निशिकेत सल्लाम, अनिका सेन, ऋषि जैन, अनिष्का जैसवाल, सोनाक्षी बेस, उन्नति रगड़े, अथर्व मानकदिवे, वेदिश भूमरकर, काव्य कुरोलिया, हिमेश भारती, सोमकुमार विश्वकर्मा, ऋषि, कुशल कुशवाहा, आरव जैसवाल, अफ़ेज़ खान, जयंत साहू सहित 60 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (भोपाल) हेतु किया गया।
आयोजन की सफलता:
इस आयोजन को सफल बनाने में आई मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी परिवार के सरिता रुखमांगद, निक्की खान, जयश्री अरसे, अक्षिता जैसवाल, हेमा कहार, कंचन रुखमांगद, वसीम खान, जगदीश धुर्वे, संजय बेस, मिक्की जयसिंघानी, अमित राठौर, ललित मिश्रा सहित 6 स्कोरर श्रीसमर्थ रुखमांगद, दुर्गासाक्षी बेस, तनवी साहू, आशना धुर्वे, स्वस्ति जैन, मो. आवान खान की अहम भूमिका रही।

