रचना साहू बनी राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन, दिल्ली की छत्तीसगढ़ इकाई की महिला अध्यक्ष

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

रचना साहू बनी राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन, दिल्ली की छत्तीसगढ़ इकाई की महिला अध्यक्ष
मध्य प्रदेश से देशभर में बधाईयों की बौछार

नई दिल्ली/रायपुर। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन, दिल्ली द्वारा संगठन विस्तार और पद मनोनयन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रचना राजेश दत्त साहू को नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पूरे देश से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की जा रही हैं।

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के अध्यक्ष मुरारी गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक नोखेलाल साहू, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मंजू दिनेश साहू, राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष संध्या साहू, राष्ट्रीय महामंत्री रामललित गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता सहित संगठन के तमाम राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी और समाजसेवी गण ने रचना साहू को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

रचना साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस पद के योग्य समझकर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है, जिसके लिए वे हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे तन-मन-धन से संगठन और साहू तेली समाज के विकास, एकता और जागरूकता हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी।


--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default