भोपाल/रतलाम। अखिल भारतीय तेली महासभा ने संगठन विस्तार और दायित्व वितरण की कड़ी में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अलीराजपुर की साधना टवली को महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ ही दुर्गा राठौर (महासचिव महिला मंडल, चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा), कमलकांत राठौर (जिला अध्यक्ष कटनी), भैय्यू राठौर (जिला सलाहकार बड़वानी), घनश्याम राठौर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष उज्जैन) तथा रेनू साहू (जिला अध्यक्ष ग्वालियर) को नए दायित्व सौंपे गए हैं।
इन घोषणाओं के बाद पूरे प्रदेश में हर्ष की लहर है और लगातार शुभकामना संदेश प्राप्त हो रहे हैं। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक रवीकरण साहू, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया और वरिष्ठ समाजसेवी गुलाब सिंह गोलहनी सहित अनेक पदाधिकारियों ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर किशोर कुमार लहरपुरे, शंभू दयाल साहू, गणेश राम साहू, विनोद साहू, अरुण साहू, सतीश साहू सहित कई समाजसेवियों ने भी शुभकामनाएं दीं। प्रदेश मीडिया अध्यक्ष श्रीराम साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी मंगल देव राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष मनेश साहू और सह मीडिया प्रभारी अमित साहू ने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सभी की भूमिका अहम होगी।
नव नियुक्त महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष साधना टवली ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को तन-मन-धन से निभाया जाएगा और तेली समाज की एकता, विकास और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

