बड़कुही नगर पंचायत में रंजीत अहाके ने संभाला मुख्य नगर पंचायत अधिकारी का प्रभार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बड़कुही नगर पंचायत में रंजीत अहाके ने संभाला मुख्य नगर पंचायत अधिकारी का प्रभार

जुन्नारदेव, 17 अक्टूबर — मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा जिला शहरी विकास अभिकरण के निर्देशानुसार रंजीत अहाके ने आज नगर पंचायत बड़कुही में प्रभारी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालयीन स्टाफ से परिचयात्मक बैठक कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया।

रंजीत अहाके इससे पूर्व नगर परिषद न्यूटन चिखली में सहायक ग्रेड-1 के पद पर पदस्थ थे। अपने सरल, सहज स्वभाव और जनहित में सक्रिय कार्यशैली के कारण वे नागरिकों के बीच एक समर्पित और परोपकारी अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default