नववर्ष 2026 को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
नववर्ष 2026 को लेकर छिंदवाड़ा पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
छिंदवाड़ा | 30 दिसंबर 2025
नववर्ष 2026 के स्वागत को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देश पर जिलेभर में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस संबंध में छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी कर आम नागरिकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
पुलिस के अनुसार, नववर्ष की रात सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और हुड़दंग करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम, इंटरसेप्टर वाहन और मोबाइल पुलिस टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।
31 दिसंबर की रात होटलों, ढाबों, मॉडल शॉप, क्लब एवं अन्य मनोरंजन स्थलों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, घनी आबादी वाले इलाकों में आतिशबाजी, रॉकेट या लड़ियां जलाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रात्रि में अनावश्यक घूमने, नियमों के उल्लंघन और आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों और घाटों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या शिकायत की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा के नंबर 7049129885, डायल 112 अथवा संबंधित पुलिस थाने में दें।
छिंदवाड़ा पुलिस ने कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदारी से नववर्ष मनाएं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default