। खिरसाडोह आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर जय श्री राम दुर्गा उत्सव खिरसाडोह की समिति तत्वाधान में खिरसाडोह स्थित राजा मेडिकल स्टोर, खीरसाडोह के सामने महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा बताया गया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता आ रहा है तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से हर वर्ष इसका स्वरूप और अधिक भव्य बनता जा रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को विशेष रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन में विशाल भंडारा, आकर्षक साउंड व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। समिति के सदस्यों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में हैं और व्यवस्थाओं को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं।
आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव के इस पावन पर्व को सफल बनाएं।
0 Comments