महाकालेश्वर मोक्षधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा

महाकालेश्वर मोक्षधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन होगा


परासिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकालेश्वर मोक्षधाम, परासिया में वन्देमातरम ग्रुप द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति के संयोजक रिंकू घोरके ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन विगत वर्षों से श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ लगातार आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम का स्वरूप हर वर्ष और अधिक भव्य होता जा रहा है।
महोत्सव के दौरान महाभिषेक, महाआरती, विशाल भंडारा, आकर्षक साज-सज्जा, साउंड व्यवस्था तथा भजन संध्या जैसे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजन मंडल ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करें।
कार्यक्रम के निवेदक रिंकू घोरके, आकाश माहौर, मनोज खेलवाड़ी, शानू देशमुख, मयूर देशमुख, विवेक माहौर, राज वन्देबार, अरविंद माहौर, शुभ देशमुख, सुजल, ब्रह्मपुरी, गोलू यादव, मनोज, डहरिया सहित समस्त वन्देमातरम ग्रुप मित्र मंडल ने सभी से सहभागिता की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments