महादेव भूरा भगत मेला: सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च, कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू

महादेव भूरा भगत मेला: सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च, कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू
महादेव भूरा भगत मेला: सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्च, कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू
छिंदवाड़ा। महादेव भूरा भगत मेला को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में आयोजित किया गया।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी जुन्नारदेव सुनील वरकड़े, एसडीओपी परासिया जितेंद्र सिंह जाट, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्वर चौबे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। फ्लैग मार्च मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मेला स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध कराई गई हैं।
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से मेला परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही

Post a Comment

0 Comments