आगामी परीक्षाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश

आगामी परीक्षाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
आगामी परीक्षाओं को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश
पांढुर्णा | 07 जनवरी 2026
आगामी परीक्षाओं के शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पूर्णतः पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगरपालिका सभाकक्ष, पांढुर्णा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार वशिष्ठ ने की।
बैठक में परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने केंद्र अध्यक्षों, उड़नदस्ता दल एवं निरीक्षण दल को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर समय-सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कलेक्टर ने उड़नदस्ता एवं निरीक्षण दल को परीक्षा अवधि के दौरान सतत भ्रमण कर सघन निगरानी रखने, अनुचित साधनों पर प्रभावी नियंत्रण तथा किसी भी अनियमितता या शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न दलों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित सूचना संप्रेषण बनाए रखने को कहा।
उन्होंने शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, एसडीएम सौसर सिद्धार्थ पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर सहित केंद्र अध्यक्ष, उड़नदस्ता एवं निरीक्षण दल के अधिकारी उपस्थित 

Post a Comment

0 Comments