सौसर में श्रीराम कथा का चौथा दिवस, श्रद्धा और भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु

सौसर में श्रीराम कथा का चौथा दिवस, श्रद्धा और भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु
सौसर में श्रीराम कथा का चौथा दिवस, श्रद्धा और भक्ति से भावविभोर हुए श्रद्धालु
सौसर। बेरडी रोड स्थित माँ भवानी माता मंदिर में आयोजित पावन श्रीराम कथा का चौथा दिवस श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। प्रयागराज से पधारे कथावाचक कृष्णानंद शुक्ला के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
चौथे दिवस की कथा में राजा दशरथ के आदर्श जीवन, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अवतरण तथा माता सीता के पवित्र चरित्र का संगीतमय और हृदयस्पर्शी वर्णन किया गया। कथा के दौरान धर्म, त्याग, कर्तव्य और संस्कारों पर आधारित प्रसंगों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कथावाचक ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक प्रसंग नहीं, बल्कि जीवन को सद्मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा है। माँ भवानी माता की कृपा से चल रही यह कथा श्रद्धालुओं के मन को शांति और आत्मिक ऊर्जा प्रदान कर रही है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा स्थल पर भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना 

Post a Comment

0 Comments