लखनादौन। क्षेत्र में औद्योगिक विकास और स्थानीय मोटे अनाज (मिलेट्स) को वैश्विक मंच पर लाने की दिशा में अद्वैत इंडस्ट्रीज का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। आधुनिक तकनीक से लैस यह फैक्ट्री कोदो-कुटकी जैसे पोषक अनाजों के प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) और निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान और पूजन-पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल से पधारे श्री रविकरण साहू (अध्यक्ष, तेल घानी बोर्ड, म.प्र. शासन, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा) उनके निज सचिव संतोष राज साहू, भोपाल जिला प्रभारी गणेशराम साहू, और नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोल्हानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। फैक्ट्री के डायरेक्टर अमित कुमार गोल्हानी ने अतिथियों को इकाई का भ्रमण कराया। विशेष रूप से भोपाल से आए संतोष राज साहू एवं गणेशराम साहू को फैक्ट्री के वृहद् संचालन और उत्पादन क्षमता की विस्तृत जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि इस सफल मॉडल के माध्यम से मध्य प्रदेश के अन्य सामाजिक बंधुओं को भी प्रेरित किया जा सके और उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने में सहायता मिल सके। अमित गोल्हानी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का विशेष योगदान रहा। शासन से प्राप्त सुलभ ऋण (Loan) और सब्सिडी के चलते ही इस आधुनिक इकाई की स्थापना संभव हो पाई है। अतिथियों ने इस मॉडल की सराहना करते हुए प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी इकाइयां स्थापित करने में सहयोग का आश्वासन दिया। गुलाब सिंह गोल्हानी ने फैक्ट्री के शुरू होने से होने वाले मुख्य लाभ के बारे मे ध्यान आकर्षित कराया, किसानों को लाभ: स्थानीय किसानों को कोदो-कुटकी का उचित समर्थन मूल्य मिल सकेगा। रोजगार: स्थानीय युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। श्री अन्न को बढ़ावा: प्रधानमंत्री के 'श्री अन्न' विजन को ग्रामीण स्तर पर मजबूती मिलेगी। यह उद्यम गोल्हानी परिवार की कर्मठता का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण क्षण पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना गोल्हानी, बलराम गोल्हानी, आशीष गोल्हानी, अखिलेश गोल्हानी, एडवोकेट तारा चंद साहू इंदौर, ओम साहू, संदीप साहू पिपरिया, अनिल साहू, मोहित साहू, अजीत साहू दिल्ली, आशीष साहू, रामनारायण साहू, प्रताप गोल्हानी, सहित परिवार के सभी सदस्य और दिल्ली, इंदौर व पिपरिया से आए स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ