एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 300 ग्राम चांदी व दो मोटरसाइकिल सहित करीब 9 लाख का मशरूका जब्त, तीन आरोपी फरार
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक ओमचंद पिता हरिलाल सोनी, उम्र 70 वर्ष, निवासी गागांविवाड़ा द्वारा थाना देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह प्रत्येक सोमवार को ग्राम खसिंवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में सोना-चांदी की दुकान लगाता है। दिनांक 26.01.2026 (सोमवार) को वह अपनी टीवीएस एक्सएल 100 मोपेड वाहन क्रमांक MP28 SE 5671 से सोना-चांदी के जेवर थैले में रखकर बाजार गया था।
बाजार समाप्त होने के बाद शाम करीब 05:45 बजे वह अपने घर गागांविवाड़ा लौट रहा था। जैसे ही वह भमाड़ा चौक से कुंडाली खुर्द रोड होते हुए बगीचे के पास पहुंचा, उसी समय पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। आरोपियों ने उसे सड़क के नीचे खींचकर मारपीट की और सोना-चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में रखे जेवरों की कीमत लगभग 3,00,000 रुपये थी।
पुलिस कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 50/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमें गठित की गईं।
सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थल का PSTN डेटा लिया गया। डेटा विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया गया।
दिनांक 02.02.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध आकाश मालवीय एवं राजेश मालवी जेवरों के बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ रहे हैं। पुलिस ने दोनों को काराबोह डेम क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सचिन सोनी, निवासी सोनी मोहल्ला, छोटी बाजार छिंदवाड़ा द्वारा योजना बनाकर गागांविवाड़ा के सराफा व्यवसायी से लूट की गई। इस वारदात में उसके साथ बिलाल उर्फ बिल्ला खान, राजेश मालवी, आकाश मालवीय, केकू उर्फ केकड़ा भारती, राहुल रसियन, नैतिक उर्फ नेतू एवं एक नाबालिग शामिल था। सभी आरोपियों ने घटना से पूर्व रेकी की थी और वारदात के बाद पारासिया रोड स्थित एक सुनसान जंगल में चांदी के जेवर आपस में बांट लिए थे। सोने के जेवर सचिन सोनी के कहने पर केकू उर्फ केकड़ा के पास रखवाए गए थे।
गिरफ्तारी
देहात पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेष तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपी
सचिन पिता गोविंद सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी सोनी मोहल्ला छोटी बाजार, छिंदवाड़ा
राजेश पिता गोपाल मालवी, उम्र 25 वर्ष, निवासी काशीनगर, थाना देहात
आकाश पिता कुमेर मालवीय, उम्र 23 वर्ष, निवासी काशीनगर, थाना देहात
विशाल पिता मुस्ताक खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी विसु नगर, थाना देहात
एक विधि उल्लंघनकर्ता बालक, निवासी महुआ टोला, थाना देहात
फरार आरोपी
शेखर उर्फ केकू उर्फ केकड़ा भारती, निवासी चांदामेटा
नैतिक उर्फ नेता, निवासी परतला, थाना देहात
राहुल रसियन, निवासी परतला, थाना देहात
बरामद मशरूका
– चांदी के जेवर कुल वजन 2 किलो 300 ग्राम, कीमत लगभग 6 लाख रुपये
– एक पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28 MU 1598, कीमत लगभग 1.5 लाख
– एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, कीमत लगभग 1.5 लाख
कुल मशरूका: लगभग 9 लाख रुपये
विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक डी.एस. राजपूत सहित थाना देहात स्टाफ एवं सायबर सेल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ