अतिक्रमण को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
अतिक्रमण को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों का निरीक्षण
छिन्दवाड़ा/05 फरवरी 2026/ नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार आज शहर के गायत्री मार्केट टाउन हॉल के सामने, फल मार्केट पोस्ट ऑफिस के सामने, मोहबे मार्केट, बुधवारी बाजार एवं इतवारी बाजार का निरीक्षण किया गया।

      निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण कर व्यापार किया जा रहा था। संबंधित दुकानदारों से तत्काल अतिक्रमण हटवाया गया तथा भविष्य में दुकान के बाहर अतिक्रमण न करने की सख्त समझाइश दी गई। नगर निगम द्वारा आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default