सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा:गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा 33 केवी लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने हैं। इसके चलते 132 केवी खापस्वामी उपकेंद्र से पगारा विद्युत उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवी लाइन सहित विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी जारी कर दी गई है।
निर्धारित तिथियां एवं प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं —
1 अप्रैल 2026 – चरई फिल्टर प्लांट, चरई से जुड़े समस्त क्षेत्र, पाला, रीछेड़ा, केवलारी, पगारा, पैजनवाडा, बेलगांव, बरारिया, डुंगरिया, तितर, देवरी आदि ग्राम।
6 अप्रैल 2026 – चांदामेटा बस्ती क्षेत्र।
9 अप्रैल 2026 – 33 केवी मोर्दोंगरी लाइन से जुड़े समस्त ग्राम।
12 अप्रैल 2026 – 33 केवी खीरसाडोह लाइन के अंतर्गत परासिया शहर, खीरसाडोह, दिघावानी, गंगीवाड़ा, सोनापिपरी, सतनूर, मोथार, बिजगोरा आदि क्षेत्र।
15 अप्रैल 2026 – 33 केवी गजानदोह लाइन के अंतर्गत गजानदोह, खमरा, रिधोरा, जमुनिया आदि ग्राम।
19 अप्रैल 2026 – 33 केवी कन्हरगांव लाइन के अंतर्गत मानकदेही, झांकी, चारगांव आदि क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव कार्य हेतु लिया जा रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखी जा सके।
0 टिप्पणियाँ