पेंचव्हेली कॉलेज परासिया में 6 अप्रैल को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 1500 पदों पर भर्ती

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पेंचव्हेली कॉलेज परासिया में 6 अप्रैल को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 1500 पदों पर भर्ती
सच की आंखें न्यूज़ परासिया। जिले के Shri Shri L.N. Government Pench Valley College Parasia में 6 अप्रैल 2026 को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में लगभग 25 कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर करीब 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव की शुरुआत 6 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे से महाविद्यालय परिसर में होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।

जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतनमान लगभग 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, साथ ही अन्य भत्ते भी कंपनी के नियमानुसार प्रदान किए जाएंगे। इस प्लेसमेंट ड्राइव में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के युवा भी भाग ले सकेंगे।

महाविद्यालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक अभ्यर्थियों से इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. पवन कुमार नाग से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default