कॉलेज विद्यार्थियों में अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कॉलेज विद्यार्थियों में अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कॉलेज विद्यार्थियों में अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में बुधवार, 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान, नई दिल्ली, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित “वन डे अवेयरनेस/सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम ऑन प्रमोटिंग इंटरजनरेशनल बॉन्डिंग विद कॉलेज स्टूडेंट” विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन नगर, छिंदवाड़ा द्वारा दो सत्रों में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। प्रथम सत्र में शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक डॉ. टीकमणी पटवारी ने विद्यार्थियों को अंतरपीढ़ीगत समन्वय के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार की परंपराओं, रीति-रिवाजों और संस्कारों का पालन करते हुए, एक-दूसरे के विचारों का सम्मान कर तथा अपने आचरण में संयम रखते हुए समाज में उत्पन्न कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण बताया।

द्वितीय सत्र में इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जेमिनी खानवे ने विद्यार्थियों को प्राचीन काल से वर्तमान तक समाज में आए परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों को इतिहास से सीख लेते हुए वर्तमान समय में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा, उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त करना तथा समाज सेवा के माध्यम से अंतरपीढ़ीगत समन्वय को और मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राध्यापकगण, कार्यक्रम के संयोजक वेदांश शुक्ला एवं आनंद बाजपेयी, एनएसएस अधिकारी डॉ. महेंद्र साहू, स्वयंसेवक छात्र संकल्प विश्वकर्मा तथा आयोजन समिति के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को सामाजिक विषयों से संबंधित पुस्तकें भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद बढ़गया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह संपूर्ण आयोजन सतपुड़ा लॉ कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ