छिंदवाड़ा। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन इकाई छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में मां कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन पोला ग्राउंड छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह भव्य आयोजन समाज की एकजुटता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहने चाहिए, क्योंकि इससे समाज में एकता, सहयोग और संगठन की भावना मजबूत होती है।
सामूहिक विवाह से पूर्व स्थानीय पूजा लॉज से गाजे-बाजे के साथ बारात निकाली गई, जो पोला ग्राउंड पहुंची। वहां बारातियों का पारंपरिक एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुए।
इस अवसर पर समाज द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू तथा समाज के वरिष्ठ संरक्षक नरेंद्र साहू का मंच से सम्मान किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल गुप्ता तथा विभिन्न राज्यों से पधारे सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक साहू, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरीश साहू, नेपाल प्रदेश साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सुखवा, सोनू साहू, किशोर साहू, बंटी मनीष साहू (जुन्नारदेव), राजेश साहू (इंदौर), कमलेश साहू, अमर पटेल साहू (गांगीवाड़ा), कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष सोनू साहू, युवा अध्यक्ष मोहन विष्णु साहू, नगर अध्यक्ष हेमंत साहू, महिला प्रकोष्ठ से आशा साहू, श्रीमती विजयलक्ष्मी साहू, अंजना साहू, श्रीमती संध्या साहू, अनसूईया साहू, बबलू शैलेंद्र साहू, जिला महामंत्री दिमाग चंद्ररत्ने, जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद साहू, तुलसी राम साहू, राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष यमन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की साहू, संगठन महामंत्री रिंकू साहू, अपर महामंत्री राजेश साहू, रूप कुमार साहू, नरेश साहू, राम मोहन साहू, संदीप साहू सहित अनेक पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला रहा, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के लिए सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक सरोकारों को भी सशक्त करने वाला साबित हुआ।
0 टिप्पणियाँ