ग्राम पंचायत बोरगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम पंचायत बोरगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया
ग्राम पंचायत बोरगांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया

बोरगांव। ग्राम पंचायत बोरगांव द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति ताजने, माधुरी कालबांडे, लता ठोबरे, आरती कालबांडे, जैन मैडम, प्रगति दातरकर, सुरेखा मानकर, सुधा मानकर, धोतकी सरपंच, महिला एवं बाल विकास विभाग की लता गमे उपस्थित रहीं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की पंच संगीता ढोके, श्वेता पुस्देकर, सविता हिंगवे, मुरारी मैडम, मड़के मैडम सहित पंचायत सरपंच पंकज दातरकर, उपसरपंच घनश्याम कालबांडे, सचिव कैलाश जीवतोड़े, जिला पंचायत सदस्य सेवाकराम गमे, पंच पुरुषोत्तम काकडे, प्रफुल्ल देवतले, भाऊराव मढ़के पत्रकार चेतन साहू नंदिनी नागले सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच पंकज दातरकर ने सभी अतिथियों, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, सहभागिता और आशीर्वाद से यह आयोजन सफल और यादगार बन सका। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भविष्य में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default