बोलोरो वाहन में अचानक लगी आग, वाहन जलकर खाक — तीन लोग बाल-बाल बचे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
बोलोरो वाहन में अचानक लगी आग, वाहन जलकर खाक — तीन लोग बाल-बाल बचे
छिंदवाड़ा। नरसिंहपुर मुख्य मार्ग पर सिंगोड़ी के पास शुक्रवार देर रात एक बोलोरो वाहन में अचानक आग लगने से पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। वाहन में सवार तीन लोग विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अचानक वाहन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे वाहन में सवार लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन में फैल गई और देखते ही देखते बोलोरो पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन में रखा सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दमकल करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी सिंगोड़ी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default