कार और जय भवानी बस की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से चालक की बची जान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


कार और जय भवानी बस की जोरदार भिड़ंत, एयरबैग खुलने से चालक की बची जान
सच की आंखें न्यूज़ इन्दौर। शहर के पिपलियाहना वर्ल्ड कप चौराहा स्थित हाईवे बिल्डिंग के सामने एवं पिपलियाहना ब्रिज के नीचे एक कार और जय भवानी बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP09DV4599 और देवास से इन्दौर आ रही जय भवानी बस क्रमांक MP70ZC7882 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि जैसे ही कार बस से टकराई, कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे कार में सवार व्यक्ति की जान बच गई। बस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत कार सवार व्यक्ति की मदद शुरू कर दी। कोई पानी लेकर आया तो कोई उसे हिम्मत देता रहा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।बताया जा रहा है कि इन्दौर शहर में लगातार सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए वाहन चालकों को वाहन चलाते समय पूरी सावधानी और ध्यान रखने की आवश्यकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default