गोलगंज क्षेत्र में महावीर जयंती से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई*

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
*गोलगंज क्षेत्र में महावीर जयंती से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई*

*सच की आंखें छिंदवाड़ा* नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आज आगामी महावीर जयंती के आयोजन को ध्यान में रखते हुए गोलगंज क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगी गुमठियों और अस्थायी दुकानों को हटाया गया।
      महावीर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया, ताकि सड़कों को अवरोध मुक्त किया जा सके और आवागमन सुचारु रूप से संचालित हो सके। कार्रवाई के दौरान गोलगंज और उसके आसपास के इलाकों में लगी अधिकांश गुमठियों को हटाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default