ग्राम पंचायत खिरसाडोह की समस्याओं को लेकर सचिव को सौंपा ज्ञापन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

ग्राम पंचायत खिरसाडोह की समस्याओं को लेकर सचिव को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत खिरसाडोह की समस्याओं को लेकर सचिव को सौंपा ज्ञापन

खिरसाडोह: ग्राम पंचायत खिरसाडोह में विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम सचिव विजय सिंधिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम देवरीठाना की सड़क काफी खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के साथ-साथ नाली निर्माण की भी मांग की गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है और कूड़ा-कचरा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने वार्ड क्रमांक 6 और 7 स्थित इंद्रा कॉलोनी की सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए उसके शीघ्र निर्माण की मांग की। साथ ही ग्राम में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है, इसलिए स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग भी की गई।

इसके अलावा खिरसाडोह बस्ती तथा इंद्रा कॉलोनी के वार्ड 6 और 7 में पानी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। आगामी गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायत में पानी के टैंकर की व्यवस्था करने की भी मांग ज्ञापन में रखी गई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष (एससी मोर्चा) रूपेंद्र डेहरिया, बूथ अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष राजा वर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default