बोरगांव (छिंदवाड़ा)।
मेघागैस द्वारा PNG Drive 2.0 अभियान के अंतर्गत बोरगांव में प्रथम घरेलू स्मार्ट प्रीपेड मीटर का सफल उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में विजय रेवणाथ चोरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोरगांव के सरपंच, उपसरपंच, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय उपभोक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक विजय रेवणाथ चोरे ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर का शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र में डिजिटल, पारदर्शी और उपभोक्ता-अनुकूल गैस सेवाओं की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली उपभोक्ताओं को गैस उपयोग पर बेहतर नियंत्रण, अग्रिम रिचार्ज की सुविधा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और बिलिंग में पूर्ण पारदर्शिता प्रदान करेगी।
मेघागैस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर तकनीक सुविधा, सुरक्षा और कार्यकुशलता सुनिश्चित करती है। यह पहल डिजिटल इंडिया और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम का समापन जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सराहना के साथ हुआ। PNG Drive 2.0 के तहत यह पहल क्षेत्र में आधुनिक गैस सेवाओं की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ