सच की आंखें पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, टीम द्वारा *थाना परासिया के अपराध क्रमांक 48/26 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका* को पीथमपुर जिला धार (मध्य प्रदेश) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
इसी प्रकार *थाना बिछुआ के अपराध क्रमांक 59/25 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका* को मिसरोद जिला भोपाल (मध्य प्रदेश) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।
नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कही चली गई थी, जिसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना परासिया/बिछुआ में दर्ज कराई गई थी, मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत विशेष पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दस्तयाबी की गई। इस प्रकार विशेष पुलिस टीम की कार्यवाही लगातार जारी है!
*🚨 पुलिस टीम :-*
उनि.चेतन मर्सकोले, सउनि.नितेश ठाकुर, प्र.आर. नितिन सिंह,म.आर. सलोनी यादव!
*"पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है"*
*सहयोगी जनता/सक्रिय पुलिस/सुरक्षित समाज*
0 टिप्पणियाँ