लापता मानसिक विक्षप्त महिला का कुएं में मिला शव, सनसनी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें उमरेठ तहसील मुख्यालय के कोकट क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां दो दिनों से लापता एक 30 वर्षीय महिला का शव कुएं में तैरता हुआ मिला। मृतिका की पहचान अनीता (पति संतोष गुंह्या) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण:
जानकारी के अनुसार, अनीता मानसिक रूप से विक्षप्त थी और उसका इलाज जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में चल रहा था। वह कोकट स्थित अपनी बहन संगीता और जीजा रामदयाल खरे (पिता चिरौंजी खरे) के घर पर रहकर अपना उपचार करा रही थी। 21 अप्रैल 2026 की रात वह अचानक बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी।
तलाश और बरामदगी:
परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसके मायके मंडुआ (थाना जुन्नारदेव/जामई) और आसपास के गांवों में भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 22 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:00 बजे, यूनुस खान (पिता हबीब खान) जब अपने खेत के कुएं पर मोटर चालू करने गए, तब उन्होंने कुएं के पानी में एक महिला का शव तैरते हुए देखा।
शिनाख्त:
यूनुस खान द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। कपड़ों के आधार पर बहन संगीता और जीजा रामदयाल ने मृतिका की पहचान अनीता के रूप में की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default