छिंदवाड़ा में 79 मदिरा दुकानों का निष्पादन, 14 अभी भी शेष
सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा, 13 अप्रैल 2026। जिले में मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 93 मदिरा दुकानों में से अब तक 79 दुकानों का निष्पादन 285.06 करोड़ रुपए में किया जा चुका है।
वहीं, 14 मदिरा दुकानें अभी भी शेष हैं, जिनका कुल आरक्षित मूल्य 143.60 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। इन शेष दुकानों में बस स्टैंड, स्टेशन रोड, चौरई ए, इमलीखेड़ा उमरेड ए, गांगीवाड़ा, सोनाखार, उमरानाला ए, परासिया ए, माल धक्का, परासिया बी, चांदामेटा ए, शिवपुरी ए तथा झुर्रेमाल ए शामिल हैं।प्रशासन के अनुसार शेष बची दुकानों का निष्पादन शासन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ